43 साल का मर्द हैं ये जापानी लड़की, जानें हैरान कर देने वाली सच्चाई

By: Ankur Mon, 20 July 2020 6:08:34

43 साल का मर्द हैं ये जापानी लड़की, जानें हैरान कर देने वाली सच्चाई

आज का दौर सोशल मीडिया का हैं जिसमें कई तस्वीरें वायरल होती हैं और उनकी सच्चाई जान पाना इतना आसान नहीं होता हैं। ऐसा ही कुछ एक जापानी लड़की की तस्वीर को देखकर होता हैं जो बहुत ही क्यूट सी स्कूल गर्ल दिखती हैं। लेकिन इसकी असलियत हैरान करने वाली हैं क्योंकि यह कोई लड़की नहीं बल्कि 43 साल का मर्द हैं जो कि शादीशुदा हैं और इसके बच्चे भी हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में।

weird news,japanese schoolgirl,43 year old married man,takuma tani ,अनोखी खबर, जापानी लड़की, 43 साल का शादीशुदा व्यक्ति, ताकुमा तानी

इस शख्स का नाम ताकुमा तानी है। 1977 में जन्मे ताकुमा एक जापानी सिंगर हैं। अक्सर इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं, जिसमें वो एक स्कूल गर्ल के रूप में नजर आते हैं। दरअसल, ताकुमा जब स्कूल में थे, तभी से उन्हें संगीत से काफी लगाव रहा है। जब वो 28 साल के हुए तो एक जापानी रॉक ग्रुप में शामिल हो गए और संगीत में ही अपना करियर बनाने लगे। इस बीच जब उनकी उम्र 34 हुई तो उन्होंने एक बार सोचा कि क्यों ना स्कूल गर्ल का रूप धरा जाए। फिर क्या, यह रूप ताकुमा को इतना पसंद आया कि वो अब इसी रूप के होकर रह गए हैं।

ताकुमा का रंग-रूप ही ऐसा है कि जब वो लड़कियों के कपड़े पहन लेते हैं तो कोई भी उन्हें देखकर धोखा खा सकता है। 162 सेमी लंबे और 47 किलो वजनी ताकुमा को लड़की बनने के लिए ढेर सारा मेकअप करना पड़ता है। हालांकि अब यह उनके लिए रोज की बात हो गई है और उन्हें यह आसान भी लगता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ताकुमा जापान के एक टीवी शो में 'क्रॉस ड्रेसिंग चैंपियनशिप' के विजेता भी रह चुके हैं।

weird news,japanese schoolgirl,43 year old married man,takuma tani ,अनोखी खबर, जापानी लड़की, 43 साल का शादीशुदा व्यक्ति, ताकुमा तानी

सिंगर होने के साथ-साथ ताकुमा एक सफल उद्यमी भी हैं। उन्होंने महिलाओं के कपड़ों का ब्रांड अतुकोस्वेत टोक्यो (AtukoSvet Tokyo) लॉन्च किया है। इसके अलावा वह लड़कियों के कपड़ों के लिए मॉडलिंग भी करते हैं। साल 2016 में ही ताकुमा एक बेटी के पिता बने हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर भी शेयर की थी, जिसमें उनके गोद में उनकी बेटी थी और उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'मैं एक पिता हूं'।

ताकुमा को सोशल मीडिया पर काफी लोग पसंद करते हैं। ट्विटर पर उनके 20 हजार से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। वह लोगों को जिंदगी की सीख देते हुए कहते हैं कि आपका जो मन करे वो करें, आपको किसी से भी डरने की या खुद को बुरा महसूस करने की जरूरत नहीं है।

ये भी पढ़े :

# 118 साल के बाद देखने को मिला इस दुर्लभ प्रजाति का फूल

# आखिर क्यों की जा रही हैं यहां AK-47 और गाय की अदला-बदली, जानें पूरा माजरा

# हर दिन दिमाग में पनपते हैं 6000 से भी ज्यादा ख्याल, जानें इससे जुड़ी रोचक जानकारी

# नौजवानों के दिल पर राज करती थी मूंछों वाली यह राजकुमारी, कईयों ने प्यार में की खुदकुशी

# शख्स ने किया दावा, सुशांत की आत्मा से हुई मेरी बात, VIDEO वायरल

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com